भारतीय रुपये Vs पाकिस्तानी रुपये: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियों की कीमतों को लेकर भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने मजेदार टिप्पणी की है. उन्होंने पाकिस्तानी रुपये को भारतीय रुपये (INR) में कन्वर्ट करके तंज कसा है.
INR Vs PKR: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी तीखी और मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी. यह सब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट पर शुरू हुआ.
जडेजा का यह मजेदार ट्वीट उस ट्विटर पोस्ट के जवाब में आया था जिसमें PSL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट शेयर की गई थी. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की कीमत 14 करोड़ PKR बताई गई थी. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी, ऑलराउंडर शादाब खान और युवा स्पिनर अबरार अहमद की कीमत 7-7 करोड़ PKR थी. अजय जडेजा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए तुरंत INR में कन्वर्ट करके तंज कसा.
PKR add kar de, varna tumhari aadhe se jyada awaam ko heart attack aa jaega 😆