Bank Holiday: फरवरी महीने में बैंक 9 दिन बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप भी अगले महीने बैंक ब्रांच में जाकर कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देशभर में सभी बैंकों में हर रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है. फरवरी में चार रविवार और दो शनिवार की छुट्टियां मिलाकर पहले से ही 6 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण 3 दिन और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं.
फरवरी में बैंक कब रहेंगे बंद?
- 18 फरवरी 2026: लॉसर पर्व
18 फरवरी को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन वहां लॉसर पर्व मनाया जाएगा, जिसे तिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है. लॉसर सिक्किम का प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है, जिसे पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूरे उत्साह से मनाया जाता है. - 19 फरवरी 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. इस दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है. राज्य में यह दिन सार्वजनिक अवकाश होता है और इसे शिव जयंती के नाम से भी जाना जाता है. - 20 फरवरी 2026: राज्य स्थापना दिवस
20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. वर्ष 1987 में इसी दिन दोनों राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. इस अवसर पर हर साल राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है.
ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
अगर आपको चेक क्लियरेंस, कैश जमा या निकासी, ड्राफ्ट, लॉकर या किसी दूसरे ब्रांच से जुड़े काम के लिए बैंक जाना है, तो पहले अपने राज्य की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें. छुट्टी वाले दिन बैंक ब्रांच बंद रहती हैं, जिससे काम अटक सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसी सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं यानी डिजिटल बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम बिना रुकावट किए जा सकते हैं.
क्यों जरूरी है पहले से प्लानिंग?
बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले होने से आप आखिरी समय की परेशानी से बच सकते हैं। खासतौर पर महीने की शुरुआत या अंत में जब बैंकिंग काम ज्यादा होते हैं, तब छुट्टियां आपके प्लान को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए फरवरी में बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की सूची जरूर देख लें और अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.