Bharti Airtel Q3 Results: भारती एयरटेल ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है.
फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो, कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.87 फीसदी हिस्सेदारी थी. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,08,943.90 करोड़ रुपये रहा था. इस बीच नेट प्रॉफिट 23,501.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
भारती एयरटेल के शेयर का हाल
5 फरवरी को भारती एयरटेल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार के अंत में 1.65 फीसदी गिरावट के साथ 1992.05 रुपये पर बंद हुआ. अगर भारती एयरटेल के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री की बात की जाए तो बीएसई पर बीते एक हफ्ते में 1.24 फीसदी की तेजी आई है. इसने बीते एक महीने में 5.35 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. बीते 3 महीने में 5.71 फीसदी गिरावट आई है. यह शेयर इस साल अब तक 5.38 फीसदी फिसल चुका है. पिछले एक साल में इसमें 19.99 फीसदी तेजी आई है. कंपनी के शेयरों में बीते 3 साल में 151.28 फीसदी मजबूती आ चुकी है.
11.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है कंपनी का मार्केट कैप
भारती एयरटेल के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 2,174.70 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 1561 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 1,155,627 करोड़ रुपये है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.