भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड से 1200 से 1500 करोड रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में आईआईएससीओ स्टील प्लांट के कैप्टिव पावर प्लांट प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक और बिजनेस आउटलुक को मजबूत सपोर्ट मिलेगा.
यह कॉन्ट्रैक्ट टर्नकी बेसिस पर दिया गया है, यानी डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, इरेक्शन और कमीशनिंग जैसी पूरी जिम्मेदारी बीएचईएल की होगी. हालांकि सिविल वर्क्स कंपनी के स्कोप में नहीं होंगे. कॉन्ट्रैक्ट के प्रभावी होने की तारीख से करीब 39 महीने में इस पावर प्लांट को चालू करना है.
बीएचईएल के लिए क्यों अहम है यह ऑर्डर
पावर सेक्टर में यह प्रोजेक्ट बीएचईएल के लिए बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है, क्योंकि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होती है. सेल का विस्तार प्रोजेक्ट भी काफी बड़ा है और इसमें बीएचईएल जैसी पीएसयू कंपनी की भागीदारी मार्केट सेंटिमेंट के लिए पॉजिटिव संकेत देती है. ऐसे प्रोजेक्ट्स आमतौर पर लंबी अवधि में स्टेबल रेवेन्यू देते हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता है.
OFS में मिला मजबूत रिस्पॉन्स
हाल ही में सरकार ने बीएचईएल में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल निकाला था, जिसे मार्केट से मजबूत रिस्पॉन्स मिला. पहले दिन ऑफर किए गए शेयरों से ज्यादा बोली आई और ऑफर करीब 2.3 गुना सब्सक्राइब हुआ. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने हजारों करोड रुपये की बोली लगाई, जिसके बाद सरकार ने ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल कर पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया.
शेयर और सेक्टर पर असर
ऑर्डर की घोषणा के बाद बीएचईएल का शेयर करीब 262.80 रुपये पर बंद हुआ और हल्की बढ़त दर्ज की गई. एनालिस्ट्स के मुताबिक, ऐसे बड़े पावर और इंफ्रा ऑर्डर कंपनी के लॉन्ग टर्म आउटलुक को मजबूत बनाते हैं. साथ ही स्टील और पावर सेक्टर में कैपेक्स बढ़ने से बीएचईएल जैसी सरकारी इंजीनियरिंग कंपनियों को आगे भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद रहती है.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.