यह ट्रेन पनवेल सोमवार को सुबह 11.50 बजे चलेगी. रास्ते में कल्याण (12.22/12.25), नासिक रोड (15.10/15.13), जलगांव जंक्शन (18.22/18.24), भुसावल जंक्शन (19.00/19.05), इटारसी (23.45/23.55), पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पीडीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्रा जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जंक्शन, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और बिन्नागुड़ी आदि होकर बुधवार को दोपहर 13.50 बजे अलीपुर द्वार पहुंचेगी.
वापसी में अलीपुर द्वार से गुरुवार को सुबह 04.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शनिवार को सुबह 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी. ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे. 1 पैंट्री कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, 2 एसएलआरडी और 11 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.
यह अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों को बेहतर सुविधा और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी. नई नियमित सेवा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाएगी. यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा आसान और सुविधाजनक मिलेगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग और नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक रेलवे ऐप या वेबसाइट का उपयोग करें. ट्रेन शुरू होने से होली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी. वे आसानी से घर जा सकेंगे. इसमें बगैर रिजर्वेशन भी सफर कर सकेंगे. इस तरह एक और विकल्प मिल गया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.