राहुल ओझा को मिला यह सरप्राइज गिफ्ट केवल एक कार तक सीमित नहीं है. यह उस भरोसे की जीत है जो एक कर्मचारी ने एक छोटे से विचार स्टार्टअप पर 2020 में किया था. ब्लुऑरेंज फाउंडर्स के इस नेक काम की चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है.
‘ब्लुओरेंज’ (Bluorng) की स्थापना सिद्धांत सभरवाल और मोकाम सिंह ने साल 2020 में की थी. शुरुआत से ही राहुल ओझा स्टार्टअप में काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कंपनी के फाउंडर सिद्धांत सभरवाल बेहद भावुक होकर अपनी टीम को संबोधित करते नजर आते हैं. राहुल को अपने पास बुलाकर सिद्धांत कहते हैं, “हमारे साथ काम करना वाकई मुश्किल है. मैंने राहुल को काम के लिए बहुत परेशान किया है, लेकिन वो हर वक्त उपलब्ध रहा.” सिद्धांत ने आगे कहा कि एक स्टार्टअप को चलाने के लिए सिर्फ तकनीकी ज्ञान (Technical Expertise) की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक ऐसी ‘दीवार’ की जरूरत होती है जो हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़ी रहे.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.