रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) साउथ ईस्टर्न रेलवे के एक अहम प्रोजेक्ट में ₹87.56 करोड़ (GST को छोड़कर) का कॉन्ट्रैक्ट L1 बिडर के रूप में हासिल करने जा रही है. इस ऑर्डर के तहत LHB कोचों में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें कैमरे, रग्ड टर्मिनल/टैबलेट और 8 TB SSD शामिल हैं. यह काम घरेलू ई-टेंडर के जरिए मिला है, RDSO मानकों के अनुसार होगा और 10 महीनों में पूरा किया जाएगा. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबार का हिस्सा है और इसमें कोई रिलेटेड पार्टी या प्रमोटर ग्रुप लेन-देन शामिल नहीं है.
इस प्रोजेक्ट के तहत हर कोच में चार कैमरे, रग्ड हैंड-हेल्ड टर्मिनल या टैबलेट और 8 TB की एक्सटर्नल SSD लगाई जाएगी. पूरा सिस्टम RDSO के तय स्पेसिफिकेशन के मुताबिक होगा और इस कॉन्ट्रैक्ट को परचेज ऑर्डर जारी होने की तारीख से 10 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है. RVNL ने साफ किया है कि यह ऑर्डर कंपनी के नियमित कारोबार का हिस्सा है और इसमें किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन या प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी शामिल नहीं है.
पिछले महीने भी मिला था बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट
पिछले महीने भी RVNL ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अहम प्रोजेक्ट में L1 बोलीदाता बनने की जानकारी दी थी. इस प्रोजेक्ट के तहत कांताबांजी में 200 वैगनों की क्षमता वाला वैगन पीरियॉडिकल ओवरहॉल (POH) वर्कशॉप स्थापित किया जाना है. इस परियोजना की कुल लागत ₹201.23 करोड़ (GST को छोड़कर) है और इसे RVNL को एकमात्र बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में दिया गया है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 18 महीने तय की गई है.
शेयर का हाल
शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर BSE पर 0.90% की गिरावट के साथ ₹335.30 पर बंद हुए. आपको बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी की यात्रा के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद आज रेलवे शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, कुछ स्टॉक्स 20% तक चढ़ गए. हालांकि इस उछाल के बावजूद, 2025 में अब तक के आधार पर (YTD) ज्यादातर रेलवे शेयर कमजोर ही बने हुए हैं और अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं. RVNL के शेयर्स ने एक महीने में 8.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं एक साल में 28 फीसदी ये स्टॉक लुढ़क भी चुका है. दो साल में शेयर ने तगड़ा मुनाफा दिया है. शेयर्स ने 50.02 फीसदी का मुनाफा निवेशकों को दिया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.