भारत में स्टार्टअप का चलन तेजी से बढ़ रहा है, हालांकि आज भी ज्यादातर लोग पारंपरिक 9 से 6 वाली नौकरी को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्टार्टअप इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि युवा अपने आइडिया के साथ आगे बढ़ सकें. इसी कड़ी में भारत मंडपम से जुड़ा पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पीएम मोदी ने विज्ञान भवन की एक पुरानी घटना याद की, जहां उन्होंने एक लड़की के स्टार्टअप की कहानी साझा की है.
इस दौरान पीएम मोदी ने एक पुरानी घटना याद की. कई साल पहले विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम था जहां उन्होंने एक लड़की के स्टार्टअप का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया- वो कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने जा रही थी. कोलकाता में अपनी मां से मिलने गई और कहा कि मैंने नौकरी छोड़ दी है तो मां ने पूछा क्यों? फिर उसने बताया कि वह स्टार्टअप करना चाहती है तो मां ने कहा “सर्वनाश”, तुम बर्बादी के रास्ते पर क्यों जा रही हो. उस समय देश में यही सोच थी कि स्टार्टअप मतलब रिस्क, नुकसान और असफलता, लेकिन आज वो सोच बदल गई है. विज्ञान भवन से भारत मंडपम तक की ये यात्रा दिखाती है कि मानसिकता में कितना बड़ा बदलाव आया है और विकसित भारत का संकल्प कितना मजबूत हो गया है.’
रिस्क लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं युवा
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.