आईटी शेयरों में तेज गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म नुवामा का मानना है कि अगले कुछ महीनों में यहां से निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिलेगा. नुवामा का कहना है कि एआई का जो खतरा इस इंडस्ट्री पर बताया जा रहा है वह इतना बड़ा नहीं है.
नुवामा का अनुमान है कोफोर्ज के शेयर 84 फीसदी तक उछल सकते हैं.
नुवामा के अनुसार, “हमें नहीं लगता आईटी कंपनियों के अस्तित्व पर कोई सवाल खड़ा हो रहा है. हमें लगता है कि किसी प्लग-एंड-प्ले सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए कंपनी की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करने के लिए एक सिस्टम इंटीग्रेटर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी.”
टॉप-10 आईटी कंपनियों के बढ़ाए टारगेट
नुवामा ने देश की 10 सबसे बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. इसमें सबसे ज्यादा फायदा कोफोर्ज को होता दिख रहा है. नुवामा ने इसके शयर को बाय रेटिंग के साथ 2100 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा कीमत से 84 फीसदी का उछाल दिखाता है. इसके अलावा 9 और शेयरों में उछाल की उम्मीद है.
| कंपनी का नाम | टारगेट प्राइस (₹) | संभावित बढ़त (Upside) |
| एमफैसिस (Mphasis) | 3,100 | 42% |
| एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree) | 6,100 | 41% |
| टीसीएस (TCS) | 3,300 | 31% |
| इंफोसिस (Infosys) | 1,650 | 27% |
| पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) | 6,000 | 26% |
| टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) | 1,650 | 24% |
| हेक्सावेयर (Hexaware) | 550 | 24% |
| विप्रो (Wipro) | 240 | 21% |
| एचसीएल टेक (HCL Tech) | 1,550 | 14% |
अगले 12 महीनों में रिटर्न
नुवामा का कहना है कि अगले 12-15 महीने में इनमें से कई या सभी स्टॉक्स में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिलने वाला है. नुवामा का कहना है कि इससे पहले भी कई बार हुआ जब आईटी सर्विस इंडस्ट्री पर खतरे की बात कही गई. ब्रोकरेज का कहना है कि अगर कंपनियां सबकुछ ऑटोमेशन पर भी लेकर चली जाएं तो भी उस सिस्टम को चलाने के लिए आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स की जरूरत होगी.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.