Delhi Metro News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में मेट्रो की दो नई लाइनों (मौजपुर-बाबरपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क) का उद्घाटन और फेज-V (ए) के अंतर्गत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे.
PM मोदी देंगे देश की पहली रिंग मेट्रो की सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स पर 18,300 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा, जिससे न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा.
दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन-
1. मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन)
- लंबाई: 12.3 किलोमीटर
- 8 एलिवेटेड स्टेशन
- इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन की लंबाई करीब 71.56 किमी हो जाएगी.
- इससे दिल्ली को देश की पहली पूर्ण ‘रिंग मेट्रो’ मिलेगी.
- यमुना नदी पर पांचवां मेट्रो पुल और डबल-डेकर वायडक्ट भी बनाया गया है
2. दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन)
- लंबाई: 9.92 किलोमीटर
- 7 एलिवेटेड स्टेशन
- मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई करीब 49 किलोमीटर हो जाएगी
- इसमें 28.36 मीटर ऊंचा एलिवेटेड सेक्शन बनाया गया है, जो इंजीनियरिंग के लिहाज से खास माना जा रहा है
फेज-V (ए) के तहत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास
1. रामकृष्ण आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर)
- लंबाई: 9.913 किलोमीटर
- पूरी तरह भूमिगत लाइन
- इसमें 9 नए स्टेशन होंगे
- कर्तव्य भवन, भारत मंडपम और कई केंद्रीय सरकारी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
2. एरोसिटी-IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (गोल्डन लाइन विस्तार)
- लंबाई: 2.263 किलोमीटर
- पूरी तरह अंडरग्राउंड लाइन
- इससे एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी
3. तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज (गोल्डन लाइन विस्तार)
- लंबाई: 3.9 किलोमीटर
- एलिवेटेड कॉरिडोर
- इससे नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के यात्रियों को फायदा होगा.
NCR वालों की मौज, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
इन प्रोजेक्ट के बाद एनसीआर के कई शहरों से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा. फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से यात्री वायलेट लाइन के जरिए तुगलकाबाद होते हुए एयरपोर्ट तक जा सकेंगे. नोएडा से कालिंदी कुंज के रास्ते गोल्डन लाइन से दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट तक यात्रा आसान होगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है. ये मेट्रो प्रोजेक्ट्स ‘विकसित दिल्ली’ की दिशा में एक मजबूत कदम हैं, जिससे यातायात सुगम होगा, प्रदूषण कम होगा और एनसीआर के लाखों लोगों को सीधी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा.
About the Author

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.