Elon Musk Net Worth: एलन मस्क की नेटवर्थ करीब 852.5 बिलियन डॉलर (लगभग 77 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, जिससे वह इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. सिर्फ एक दिन में उनकी संपत्ति में 84 बिलियन डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई. खास बात ये है कि उनके बाद Forbers रिच लिस्ट में शामिल टॉप तीन लोगों से भी ज्यादा उनकी संपत्ति है. यह जबरदस्त उछाल उनकी कंपनी SpaceX और AI स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से आया है. इस मर्जर के बाद नई संयुक्त कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है.
दुनिया का सबसे अमीर और भी अमीर!
एलन मस्क की संपत्ति इतनी ज्यादा है कि नंबर 2, नंबर 3 और नंबर 4 पर पैर जमाए हुए लोगों की कुल संपत्ति भी मिला लें तो भी वो उनसे काफी आगे हैं. फोर्ब्स के रीयल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, आज 4 फरवरी 2026 को एलन मस्क की कुल नेट वर्थ 852.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह आंकड़ा स्पेसएक्स और xAI के बड़े मर्जर के बाद आया है, जिससे उनकी कंपनी की वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गई. मस्क इस नए कॉम्बाइंड कंपनी में करीब 43 प्रतिशत हिस्सेदार हैं, जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में एक झटके में 84 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ.
तीनों की संपत्ति से भी ज्यादा है एलन मस्क की नेटवर्थ
दूसरे नंबर पर लैरी पेज हैं, जिनकी नेट वर्थ 277.9 बिलियन डॉलर है. तीसरे नंबर पर सर्जेई ब्रिन 256.3 बिलियन डॉलर के साथ हैं और चौथे पर जेफ बेजोस 249.3 बिलियन डॉलर के साथ. अब इन तीनों की संपत्ति जोड़ें तो कुल मिलाकर करीब 783.5 बिलियन डॉलर बनता है. मतलब एलन मस्क अकेले इन तीनों से 69 बिलियन डॉलर ज्यादा अमीर हैं.
इससे पहले जनवरी में मस्क की नेट वर्थ 780 बिलियन डॉलर के आसपास थी, लेकिन मर्जर के बाद वो सीधे 852.5 बिलियन पर पहुंच गए. एलन मस्क की यह उपलब्धि बहुत बड़ी है क्योंकि वो दुनिया के पहले इंसान हैं जिनकी संपत्ति 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई. पिछले साल अक्टूबर 2025 में वो 500 बिलियन पर पहुंचे थे, दिसंबर में 600 और फिर 700 बिलियन. अब फरवरी 2026 में 800 के पार. उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स से आता है, जहां स्टारशिप जैसी तकनीक और स्टारलिंक से कमाई बढ़ रही है.
एलन मस्क जल्द ही बन सकते हैं ट्रिलियनेयर
टेस्ला में भी उनका बड़ा स्टेक है और xAI में ग्रोक जैसे एआई टूल्स से वैल्यूएशन बढ़ी. मस्क की कंपनियां स्पेस, इलेक्ट्रिक कार और एआई में काम करती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ बहुत तेज है. दुनिया में कोई और इतनी तेजी से अमीर नहीं बना. लैरी पेज गूगल के संस्थापक सीईओ और सर्जेई ब्रिन गूगल के को-फाउंडर हैं. इसके बाद जेफ बेजोस अमेजन के फाउंडर हैं, लेकिन मस्क की तरह उनकी कंपनियां स्पेस और एआई में नहीं हैं. मस्क की संपत्ति भारत के टॉप अमीरों की कुल मिलाकर से भी ज्यादा है. फोर्ब्स कहता है कि अगर स्पेसएक्स और xAI की वैल्यूएशन और बढ़ी तो मस्क जल्द ही ट्रिलियनेयर यानी 1000 बिलियन डॉलर वाले पहले इंसान बन सकते हैं. मस्क की कंपनियां न सिर्फ पैसा कमाती हैं बल्कि भविष्य की तकनीक बना रही हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.