केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब में एक बड़ी सड़क प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. इसके लिए सरकार ने 1,463.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट ट्राईसिटी रिंग रोड का हिस्सा है.
नई दिल्ली. ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) के लोगों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. सरकार ने ट्राईसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत 1,463.95 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.
क्या है यह प्रोजेक्ट? इस बजट से अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन (NH-205A) को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए एक ‘6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पुर’ (नया हाईवे) बनाया जाएगा. यह सड़क पूरी तरह आधुनिक होगी और इस पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट तय होंगे.
📢Punjab🛣️
In Punjab, we have approved ₹1,463.95 crore for the construction of a 6️⃣-lane, access-controlled greenfield spur linking the Ambala–Chandigarh section of NH-205A with the Zirakpur Bypass.
As part of the Tricity Ring Road project, the corridor will decongest key…