Bitcoin Price : बिटक्वाइन की कीमतों में पिछले 4 महीने के दौरान ही 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. 5 फरवरी को एक ही दिन में 13 फीसदी टूट गया. पिछले साल तक जो कीमत 1.26 लाख डॉलर के आसपास थी, अब 64 हजार डॉलर के करीब चल रही है. जब कीमतें इतनी नीचे आ गई हैं तो निवेशक इसमें पैसे लगाने की भी सोच रहे होंगे .अगर आप भी बिटक्वाइन खरीदना चाहते हैं तो कहां से खरीदें और पैसे लगाते समय क्या सावधानी रखें, इसकी पूरी जानकारी आपको पहले ही लेना जरूरी है.
बिटक्वाइन में निवेश करने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है.
5 फरवरी को बिटक्वाइन में 13 फीसदी की गिरावट आई थी, जो नवंबर 2022 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है. आलम यह है कि पिछले साल अक्टूबर में बिटक्वाइन की कीमत 1,26,000 डॉलर थी, जो अब गिरकर 60 से 65 हजार डॉलर के बीच आ गई है. अन्य क्रिप्टो में भी गिरावट दिख रही है, जिसमें सोलाना 14 फीसदी के आसपास टूटी है. CoinGlass के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो निवेशकों ने 2.3 अरब डॉलर निकाल लिए हैं. फिलहाल इसका भाव 55 लाख रुपये प्रति बिटक्वाइन चल रहा है.
क्यों आ रही इतनी गिरावट
बिटक्वाइन में गिरावट की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में चल रही उठापटक है. फेड रिजर्व की पॉलिसी, टैरिफ के जोखिम और भूराजनैतिक तनावों की वजह से निवेशकों का भरोसा बिटक्वाइन पर कम हुआ है. इसके अलावा संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और ईटीएफ से निकासी भी क्रिप्टो में गिरावट की बड़ी वजह है. कुछ दिनों पहले तक निवेशक क्रिप्टो को डिजिटल गोल्ड की तरफ मानते थे, लेकिन अब इसमें जोखिम दिख रहा है तो पैसे निकालकर गोल्ड में लगा रहे हैं.
पहले भी आए हैं बड़े करेक्शन
ऐसा नहीं है कि क्रिप्टोकरेंसी में अब इतनी बड़ी गिरावट आई है. इससे पहले भी बिटक्वाइन सहित तमाम क्रिप्टोकरेंसी में इसी तरह की गिरावट आ चुकी है. जैसे साल 2018 और 2022 में भी क्रिप्टो मार्केट में 70 से 80 फीसदी की गिरावट आई थी. एक्सपर्ट का अनुमान है कि इसमें एक बार फिर उछाल आने की पूरी संभावना है. यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बिटक्वाइन की कीमत अभी 50 हजार डॉलर तक नीचे जा सकती है, लेकिन शॉर्ट टर्म की गिरावट के बाद इसमें दोबारा तेजी की संभावना है.
कहां से खरीद सकते हैं बिटक्वाइन
- CoinDCX : इस प्लेटफॉर्म पर करीब 2 करोड़ यूजर्स ट्रेडिंग करते हैं. यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां यूपीआई और बैंक अकाउंट से निवेश किया जा सकता है.
- WazirX : यह काफी पुराना और पॉपुलर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है. इसे एफआईयू से रजिस्टर्ड भी कराया गया है, जहां पैसे लगाना सुरक्षित माना जाता है.
- ZebPay : यह प्लेटफॉर्म भी शुरुआती निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसे सुरक्षा में टॉप पर रखा जाता है. साल 2014 से चल रहा है और अभी तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं है.
- CoinSwitch : यह निवेशकों के लिए आसान ऐप है, जो कई एक्सचेंज से बेस्ट रेट देता है और इस पर 100 रुपये से भी निवेश किया जा सकता है.
- Mudrex : अगर आप बिटक्वाइन में भी एसआईपी की तरह निवेश करना चाहते हैं तो यह प्लेटफॉर्म काफी काम है. इस पर आप छोटी-छोटी राशि के साथ निवेश कर सकते हैं.
खरीदते समय क्या सावधानी बरतें
- क्रिप्टो में निवेश करते समय में सिर्फ ऑफिशियल ऐप से ही लॉग इन करें और फेक ऐप्स से हमेशा बचें.
- बड़ा उमाउंट हो तो एक्सचेंज पर पैसे न रखें, बल्कि हार्डवेयर वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर लें.
- एक निवेशक के तौर पर सिर्फ उतना ही पैसा इनवेस्ट करें जितना अफोर्ड कर सकें, क्योंकि यह हाई रिस्क एसेट है.
- निवेश करने से पहले लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करना चाहिए, जो आप CoinMarketCap या CoinGecko एक्सचेंज ऐप पर चेक कर सकते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.