UPI Circle: यूपीआई सर्किल फीचर में यूपीआई अकाउंट होल्डर दूसरे लोगों को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है. आप तय कर सकते हैं कि सामने वाला बिना आपसे पूछे पेमेंट कर सके या हर पेमेंट के लिए आपकी मंजूरी जरूरी हो.
क्या है यूपीआई सर्कल?
यूपीआई सर्कल एक ऐसा फीचर है जिसमें मुख्य अकाउंट होल्डर अपने परिवार के भरोसेमंद लोगों को अपने यूपीआई अकाउंट से भुगतान करने की अनुमति दे सकता है. हालांकि अकाउंट की पूरी जिम्मेदारी और कंट्रोल मुख्य यूज़र के पास ही रहता है. वह तय कर सकता है कि दूसरे व्यक्ति को पूरा एक्सेस देना है या हर पेमेंट से पहले उसकी मंजूरी जरूरी होगी.
परिवार के लिए कैसे फायदेमंद
- बुजुर्गों के लिए: घर के बुजुर्ग आसानी से छोटे-मोटे पेमेंट कर सकते हैं. साथ ही परिवार के सदस्य खर्च की सीमा तय करके ट्रांजैक्शन पर नजर रख सकते हैं.
- बच्चों और छात्रों के लिए: माता-पिता बच्चों को डिजिटल पॉकेट मनी दे सकते हैं और खर्च की लिमिट भी तय कर सकते हैं. इससे बार-बार पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- छोटे कारोबारियों के लिए: दुकानदार अपने भरोसेमंद कर्मचारी को पेट्रोल, टोल या छोटे खर्चों के लिए पेमेंट की अनुमति दे सकते हैं. इससे हर ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड भी साफ रहता है.
कैसे करें यूपीआई सर्कल सेटअप
यूपीआई सर्कल को आप अपने यूपीआई ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm या BHIM में सेट कर सकते हैं.
- पसंदीदा यूपीआई ऐप खोलें.
- प्रोफाइल या सेटिंग्स में जाएं.
- यूपीआई सर्कल ऑप्शन चुनें.
- ट्रस्टेड पर्सन जोड़ें.
- उसकी यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर डालें.
- अनुमति चुनें – Full Access: बिना अनुमति पेमेंट या Partial Access: हर पेमेंट से पहले मंजूरी
- खर्च की लिमिट तय करें.
- यूपीआई पिन डालकर कंफर्म करें.
कितनी है लिमिट और नियम?
- आप एक साथ 5 लोगों को अपने अकाउंट से जोड़ सकते हैं.
- महीने की अधिकतम लिमिट ₹15,000 तक रखी जा सकती है.
- आप तय कर सकते हैं कि सामने वाला बिना आपसे पूछे पेमेंट कर सके (Full Delegation) या हर पेमेंट के लिए आपकी मंजूरी जरूरी हो (Partial Delegation).
- एक्सेस की अवधि 1 महीने से 5 साल तक तय की जा सकती है.
- सभी ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.