भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने न केवल व्यापार, बल्कि भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए भी संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं. कार्बन टैक्स (CBAM) ने तकनीक और ₹4,100 करोड़ ($500 मिलियन) की फंडिंग देने का वादा किया है, जिससे भारतीय उद्योगों पर बोझ कम होगा.
इस समझौते का दूसरा सबसे बड़ा और सकारात्मक पहलू ‘मोबिलिटी पार्टनरशिप’ है. अब भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यूरोप जाना और वहां काम करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा. नए नियमों के तहत भारतीय छात्र बिना किसी कड़े प्रतिबंध के यूरोप में पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद वहां काम करने (Post-study work) के बेहतर मौके मिलेंगे. यह फ्रेमवर्क छात्रों को एक निश्चितता और भविष्यवाणी (Predictability) प्रदान करेगा, जिससे आने वाले समय में यूरोप जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है.
आईटी प्रोफेशनल्स और सेवा क्षेत्र के लिए ‘बेस्ट एवर’ डील
भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए इसे अब तक का सबसे बेहतरीन मोबिलिटी समझौता माना जा रहा है. इसके तहत ‘इंट्रा-कॉर्पोरेट ट्रांसफर’ के जरिए भारतीय कर्मचारी शुरुआती 3 साल के लिए यूरोप जा सकेंगे, जिसे 2 साल और बढ़ाया जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि उनके साथ उनके जीवनसाथी (Spouse) और आश्रितों को भी वहां रहने की अनुमति होगी. यह सुविधा आईटी, बिजनेस और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे 37 प्रमुख क्षेत्रों में लागू होगी, जिससे भारतीय सर्विस सेक्टर को यूरोप के विशाल बाजार में सीधी पहुंच मिलेगी.
निर्यात को मिलेगा बूस्ट
व्यापारिक मोर्चे पर बात करें तो इस समझौते से भारतीय कपड़ा, चमड़ा उत्पाद, फुटवियर और समुद्री उत्पादों (Marine products) के निर्यात को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा. दूसरी तरफ, भारतीय शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर है; यूरोपीय वाइन पर लगने वाली 150% की भारी-भरकम ड्यूटी अब घटकर महज 20% से 30% के दायरे में आ जाएगी. इसके अलावा ऑटोमोबाइल, केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में भी यूरोप को भारत में बड़ा बाजार मिलेगा.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.