LPG Cylinder Price : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. बजट से पहले सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है.
दाम महंगा होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है. इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये हो गई है. मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1642.50.50 रुपये में मिल रहा था. चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये हो गई है.
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
जहां एक ओर कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम गृहिणियों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर की कीमतें अभी भी 8 अप्रैल 2025 को निर्धारित किए गए रेट पर ही स्थिर हैं.
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 853 रुपये है.कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में 14 किलोग्राम वाला सिलेंडर मिल रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.