LPG Price Hike: मिडिल-ईस्ट में जंग की आग फैलती जा रही है. ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर बम बरसा रहे हैं. इस बीच ईरान-इजरायल जंग का असर भारत में भी दिखा है. जी हां, जब आप सो रहे थे, तब आपको डबल झटका लग गया. जी हां, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण घरेली एलपीजी गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है. वहीं 115 रुपए व्यावसायिक सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं.
मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दाम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाला एलपीजी 60 रुपए महंगा हो गया है. इसका मतलब है कि नए रेट में अब दिल्ली में 14.2 kg सिलेंडर की कीमत 913 रुपए होगी, जबकि पहले यह 853 रुपए थी. एक साल से भी कम समय में कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर उज्ज्वला के लाभार्थियों के अलावा आम घरेलू यूजर अपने किचन में इस्तेमाल करते हैं.
इंडस्ट्री के अधिकारियों की मानें तो यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद हुई है. अधिकारियों ने कहा कि कीमत बढ़ने के बावजूद भारत में कुकिंग गैस की कीमत पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे कम है. वेबसाइट के मुताबिक, कीमत में बढ़ोतरी आज यानी 7 मार्च से लागू है.
11 महीने में दूसरी बढ़ोतरी
11 महीनों में रेट में यह दूसरी बढ़ोतरी है. पिछली बार पिछले साल अप्रैल में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. लोकल सेल्स टैक्स या VAT के आधार पर रेट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं. होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG की कीमत में 19 kg सिलेंडर पर 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस साल कमर्शियल एलपीजी के रेट 302.50 रुपये बढ़ गए हैं.
क्या होगा असर
इस बढ़ोतरी का असर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह दिखाई देगा. एक तो महंगाई के कारण घरेलू खर्चों का बोझ बढ़ेगा. दूसरी ओर कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ने से बाहर खाना भी महंगा हो सकता है. होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि गैस महंगी होने का सीधा असर खाने-पीने की चीजों के बिल पर पड़ सकता है. और अंत में जब खाने के दाम बढ़ेंगे तो इसका असर आम आदमी पर ही पड़ेगा.
मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दाम
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी
- दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हुई.
- कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपया का हुआ.
- मुंबई में दाम 912.50 रुपये.
- चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपया का हुआ.
कमर्शियल LPG सिलेंडर 115 रुपए हुआ महंगा
- दिल्ली : 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 1768.50 रुपए से बढ़कर के 1883 रुपया का मिलेगा.
- कोलकाता में अब 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1990 रुपये.
- मुंबई में अब 1835 रुपए में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर
- चेन्नई में 2043.50 होगा कमर्शियल सिलेंडर का दाम.
कब से लागू हो रहीं नई कीमतें?
नई कीमत 7 मार्च यानी आज से लागू होगीं.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.