‘नकली नहीं, पूरी तरह असली हीरे हैं’
Reia Diamonds के फाउंडर प्रपंज्ज एस. के. कोटा के मुताबिक, सबसे बड़ा मिथक यह है कि लैब-ग्रोन डायमंड को लोग ‘अमेरिकन डायमंड’ या नकली पत्थर समझ लेते हैं. उन्होंने साफ किया कि यह तुलना पूरी तरह गलत है. लैब-ग्रोन डायमंड रासायनिक संरचना, भौतिक गुण और चमक के मामले में खनन किए गए हीरों जैसे ही होते हैं. इन्हें भी अंतरराष्ट्रीय ग्रेडिंग मानकों पर परखा जाता है और इनकी मजबूती व टिकाऊपन में कोई फर्क नहीं होता.
सिमुलेंट नहीं, समय के साथ फीके नहीं पड़ते
प्रपंज्ज का कहना है कि लैब-ग्रोन डायमंड को सस्ते सिमुलेंट या आर्टिफिशियल ज्वेलरी से जोड़ना भी एक बड़ी गलतफहमी है. जहां नकली पत्थर समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं, वहीं लैब-ग्रोन डायमंड प्राकृतिक हीरों की तरह अपनी गुणवत्ता और सुंदरता बनाए रखते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आज कई प्रतिष्ठित ब्रांड बायबैक और एक्सचेंज स्कीम दे रहे हैं, जिससे लंबे समय के मूल्य को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता कम हो रही है.
लग्जरी केवल स्रोत से तय नहीं होती
Dassani Brothers के पार्टनर सुमित दासानी मानते हैं कि लैब-ग्रोन डायमंड पर बहस अक्सर जानकारी की कमी के कारण होती है. उनके अनुसार, प्राकृतिक और लैब-ग्रोन डायमंड में असली फर्क सिर्फ उनके बनने के तरीके का है. तकनीक से नियंत्रित वातावरण में बने ये हीरे हर मापदंड पर खरे उतरते हैं. सुमित का कहना है कि असली लग्जरी डिजाइन, कारीगरी, फिनिशिंग और डिटेलिंग से तय होती है, न कि सिर्फ इस बात से कि हीरा जमीन से निकला है या लैब से.
नई पीढ़ी की सोच और सस्टेनेबल लग्जरी
Kataria Group of Companies के डायरेक्टर यश कटारिया के मुताबिक, असली बदलाव प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि ग्राहक की सोच में आ रहा है. मिलेनियल्स और जेन Z ग्राहक पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और नैतिकता को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. लैब-ग्रोन डायमंड उन्हें बिना गुणवत्ता से समझौता किए जिम्मेदार खरीदारी का मौका देते हैं. यश कहते हैं कि आज के खरीदार लग्जरी को ‘सचेत और आधुनिक’ नजरिए से देख रहे हैं.
भावनाएं कहानी से बनती हैं, खदान से नहीं
यश कटारिया ने उस धारणा को भी चुनौती दी कि लैब-ग्रोन डायमंड में भावनात्मक जुड़ाव कम होता है. उनके मुताबिक, ज्वेलरी की भावना उसके बनने की जगह से नहीं, बल्कि उस कहानी से जुड़ी होती है जिसे वह दर्शाती है- चाहे वह किसी रिश्ते की शुरुआत हो, कोई उपलब्धि हो या खुद को दिया गया उपहार. लैब-ग्रोन डायमंड इस मायने में फाइन ज्वेलरी का स्वाभाविक विकास हैं, जो सुंदरता, जिम्मेदारी और भरोसे को एक साथ जोड़ते हैं. ज्वेलरी इंडस्ट्री के इन विशेषज्ञों की राय साफ संकेत देती है कि लैब-ग्रोन डायमंड हीरे की परिभाषा नहीं बदल रहे, बल्कि लग्जरी, मूल्य और जिम्मेदारी के बीच संतुलन को नया रूप दे रहे हैं. बढ़ती जागरूकता और सही जानकारी के साथ, ये हीरे भविष्य की फाइन ज्वेलरी में अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.