स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर भी देगी. इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर 2 अतिरिक्त फ्री शेयर मिलेंगे. इस तरह एक पुराना शेयर पहले 5 शेयरों में बदलेगा और फिर बोनस के जरिए कुल 15 शेयर बन जाएगा. अगर किसी के पास पहले 100 शेयर थे तो स्प्लिट और बोनस के बाद उसके पास कुल 1500 शेयर हो जाएंगे.
महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं
कंपनी के मुताबिक 13 फरवरी 2026 को एक्स स्प्लिट और एक्स बोनस डेट होगी. 14 फरवरी 2026 रिकॉर्ड डेट होगी, यानी इसी दिन डीमैट अकाउंट में मौजूद शेयरों के आधार पर स्प्लिट और बोनस मिलेगा. 16 फरवरी 2026 को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और 17 फरवरी 2026 से नए शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
शेयर पर क्या असर पड़ा
इस घोषणा के बाद शेयर में करीब 6 से 7 प्रतिशत की तेजी देखी गई. आमतौर पर स्टॉक स्प्लिट और बोनस से शेयर की कीमत कम हो जाती है, जिससे छोटे निवेशक भी आसानी से खरीद सकते हैं. इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम और लिक्विडिटी बढ़ती है और शेयर में दिलचस्पी बढ़ती है.
कंपनी क्या करती है
Delphi World Money Limited पहले EbixCash World Money India Limited के नाम से जानी जाती थी. यह एक लिस्टेड फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है जो फॉरेन एक्सचेंज, मनी ट्रांसफर और अन्य वित्तीय सेवाओं का कारोबार करती है. यह किसी क्रिप्टो या एमएलएम स्कैम से जुड़ी कंपनी नहीं है, बल्कि रेगुलेटेड और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड इकाई है.
कंपनी ने यह कदम क्यों उठाया
स्टॉक स्प्लिट और बोनस का मुख्य मकसद शेयर की कीमत कम करना, ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करना और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ाना होता है. इसके अलावा कंपनियां शेयरधारकों को रिवॉर्ड देने और बाजार में अपनी छवि मजबूत करने के लिए भी ऐसा करती हैं.
आम निवेशक के लिए क्या मतलब
इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भविष्य में छोटे मूवमेंट से भी मुनाफा कमाने के मौके बढ़ते हैं. हालांकि निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि शेयरों की संख्या बढ़ने से कंपनी की वैल्यू अपने आप नहीं बढ़ती, बल्कि यह सिर्फ स्ट्रक्चर में बदलाव होता है.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.