निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि बजट 2026 से 2050 तक के लिए है, श्रम-प्रधान क्षेत्रों और पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार पर विशेष जोर दिया गया है.
नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट से संबंधित सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि यह बजट 2026 से 2050 तक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बकौल वित्त मंत्री बजट को लेकर कई लोगों के मन में संदेह है जिसे दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा, “यह 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है. यही कारण है कि यह उन दीर्घकालिक निवेशों पर केंद्रित है जो हम आज कर रहे हैं और जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा.”
About the Author
Jai Thakurजय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें