Peter Schiff Prediction: 2008 की मंदी की भविष्यवाणी करने वाले मशहूर इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने हाल ही में फॉक्स बिजनेस इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर खत्म हो जाएगा और उसकी जगह सोना ले लेगा. उनका कहना है कि आने वाला आर्थिक संकट 2008 से कहीं ज्यादा बड़ा होगा.
मंडरा रहा 2008 से बड़ा खतरा! पीटर शिफ का बड़ा अलर्ट
Peter Schiff Prediction: साल 2008 की ग्लोबल मंदी को पहले ही भांप चुके अमेरिकी इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने फिर से निवेशकों के लिए चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अमेरिकी डॉलर जल्द ही खत्म हो सकता है और उसकी जगह सोना लेगा. शिफ ने इस बार सिर्फ मंदी की नहीं, बल्कि 2008 से भी भारी आर्थिक संकट की संभावना जताई है, जो अमेरिका को हिला कर रख देगा. उनके इस बयान ने निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट के बीच हड़कंप मचा दिया है. बता दें कि शिफ को ‘डॉक्टर डूम’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने 2008 की मंदी की भविष्यवाणी करके अपनी पहचान बनाई थी.
शिफ ने यह बयान फॉक्स बिजनेस के इंटरव्यू में दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. शिफ ने कहा, “डॉलर डूबने वाला है. यह सोने से बदल जाएगा. हम जिस आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं, वह 2008 की मंदी की तुलना में कहीं बड़ा होगा.” उनका मानना है कि यह संकट सिर्फ अमेरिका तक सीमित रहेगा और ग्लोबल लेवल पर 2008 जैसी मंदी नहीं आएगी.
🚨ALERT: In a stunning interview that’s exploding on X, economist Peter Schiff declares, “The dollar is going to collapse. The dollar is going to be replaced by gold.. We are headed for an economic crisis that will make the 2008 financial crisis seem like a Sunday school picnic.” pic.twitter.com/kCRYI1NMB2