Petrol-Diesel Price : ग्लोबल मार्केट में क्रूड के भाव में आई बड़ी गिरावट की वजह से बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने भी कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव किया है. आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम बढ़ गए हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 94.75 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 19 पैसे बढ़ के साथ 87.86 रुपये लीटर पहुंच गया है. राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल आज 11 पैसे महंगा हुआ और 94.84 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 12 पैसे बढ़त के साथ 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 29 पैसे बढ़त के साथ 91.78 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बड़ी गिरावट के साथ 87.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी काफी गिरा है और 82.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– लखनऊ में पेट्रोल 94.84 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 91.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.