फोनपे ने गुरुवार (19 फरवरी 2026) को एक नया फीचर शुरू किया है. अब UPI से पेमेंट करते समय यूपीआई पिन की जगह सिर्फ फिंगरप्रिंट या चेहरा दिखाकर पेमेंट हो जाएगा.
बस उंगली लगाओ, पेमेंट हो जाएगा!
इस फीचर की मदद से 5,000 रुपये तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पूरे किए जा सकेंगे यानी अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक सेट है, तो उसी से पेमेंट कंफर्म हो जाएगा. हालांकि 5,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई पिन डालना जरूरी रहेगा, ताकि सुरक्षा बनी रहे.
भीड़ में भी सुरक्षित पेमेंट
कंपनी का कहना है कि यह फीचर सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाएगा. भीड़भाड़ वाली जगहों पर यूपीआई पिन डालते समय ‘शोल्डर सर्फिंग’ यानी पास खड़े लोगों द्वारा यूपीआई पिन देख लेने का खतरा रहता है. बायोमेट्रिक पेमेंट से यह रिस्क कम होगा. साथ ही गलत यूपीआई पिन डालने या यूपीआई पिन भूल जाने की वजह से फेल होने वाले ट्रांजैक्शन भी कम होंगे.
We’ve just rolled out Biometric Authentication, making UPI payments up to ₹5,000 as natural as unlocking your phone. By leveraging device-level hardware security, we’re delivering a “one-touch” experience that protects users in public spaces and eliminates PIN-entry failures.…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.