Jan Dhan Account : जन धन बैंक खाते की खासियत यह है कि यह एक जीरो बैलेंस अकाउंट है. यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट में न्यूनतम रखने की बाध्यता नहीं है. देश के सभी बैंकों में यह खाता खोला जाता है.
जन धन खाते में रखे गए पैसे पर सेविंग अकाउंट की तरह ब्याज मिलता है.
जन धन बैंक खाते की खासियत यह है कि यह एक जीरो बैलेंस अकाउंट है. यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट में न्यूनतम रखने की बाध्यता नहीं है. देश के सभी बैंकों में यह खाता खोला जाता है. इसे खोलने की प्रक्रिया सरल होने और इससे होने वाले फायदों की वजह से ही ये खूब लोकप्रिय हुए हैं और देश के गरीब तबके को बैंकों से जोड़ने में जन धन योजना ने अहम भूमिका निभाई है.
कौन खुलवा सकता है जन धन खाता
इस योजना के तहत जिस भारतीय नागरिका का पहले से कोई बैंक खाता नहीं है, वह किसी भी बैंक शाखा या बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बैंक मित्र) केंद्र पर बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाता खुलवा सकते हैं. आमतौर पर 10 वर्ष से अधिक उम्र के लोग (10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक के साथ खाता खुल सकता है. कोई आय सीमा या विशेष आय वर्ग की जरूरत नहीं है. यानी गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, गृहिणी आदि कोई भी खुलवा सकता है. खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे पहचान और पते के दस्तावेज और फोटो की जरूरत होती है.
जन धन खाते के लाभ
यह सिर्फ एक साधारण बैंक खाता नहीं है, बल्कि इसके साथ कई वित्तीय सुविधाएं और सुरक्षा लाभ जुड़े हुए हैं-
- जीरो बैलेंस की सुविधा: इस खाते में न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) रखने की कोई बाध्यता नहीं है.
- जमा राशि पर ब्याज: खाते में रखे गए पैसे पर बचत खाते की तरह ब्याज मिलता है.
- मुफ्त डेबिट कार्ड: खाताधारकों को मुफ्त ‘रुपे डेबिट कार्ड’ (RuPay Debit Card) दिया जाता है.
- बीमा कवर: रुपे कार्ड के साथ 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है. खास बात यह है कि 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए खातों के लिए इस कवर को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है.
- ओवरड्राफ्ट सुविधा: खाते के नियमित संचालन पर पात्र खाताधारकों को 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है, जो आपात स्थिति में ऋण की तरह काम आती है.
सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
जन-धन खाते डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए सबसे सशक्त माध्यम हैं. इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न सब्सिडी और सहायता राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचती है. इसके अलावा, यह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से जुड़ने का आसान अवसर प्रदान करता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.