प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय चलाता है. इस योजना के तहत देश के किसानों को साल में कुल ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है. पीएम किसान की किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM किसान) भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM किसान) भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय चलाता है. इस योजना के तहत देश के किसानों को साल में कुल ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है. यह राशि सीधे किसानों के खाते में डाली जाती है, जिससे किसी भी तरह का घपला होने की संभावना नहीं रहती.
घर बैठे मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में कैसे करें e-KYC?
अब आपको e-KYC के लिए किसी सरकारी दफ्तर या जन सेवा केंद्र (CSC) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर खुद ही यह काम कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दाहिनी ओर ‘Farmers Corner’ में जाएं और ‘eKYC’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और ‘Search’ बटन दबाएं.
- आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे निर्धारित बॉक्स में भरें और ‘Submit For Auth’ पर क्लिक करें.
- प्रक्रिया सफल होते ही स्क्रीन पर ‘eKYC is Successfully Submitted’ का मैसेज आ जाएगा.
कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 22वीं किस्त की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो इसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान है-
- पीएम किसान की वेबसाइट पर ‘Beneficiary List’ वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करें.
- इसके बाद ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें.
- आपके सामने आपके गांव की पूरी सूची खुल जाएगी. इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
यहां से लें सहायता
यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है या e-KYC में कोई समस्या आ रही है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं. समय रहते अपनी केवाईसी और भू-सत्यापन पूरा करवा लें ताकि अगली किस्त बिना किसी बाधा के आपके खाते में पहुंच सके.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.