प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी की जाएगी. इससे करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये आएंगे. 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने पर 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है. पीएम मोदी खुद ये किस्त असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे. इस योजना का स्टेट्स कैसे चेक करें और आज कितने बजे पैसे आपके खाते में आएंगे, ये सारी जानकारी आपको बताते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी होगी.
इस योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है. यानी हर चार महीने में किसानों को 2000-2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है. इस योजना के तहत सरकार ने किसानों के लिए 21 किस्त जारी की जा चुकी है. अब 22वीं किस्त को आज 13 मार्च को जारी किया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक सहायता की जा सके.
कितने बजे जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त?
पीएम किसान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए 13 मार्च की तारीख की जानकारी दी गई है. प्रधानंत्री पीएम मोदी आज शाम 5 बजे गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. शाम 5 बजे के बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम मोदी ये पैसे भेजेंगे. किसानों के अकाउंट में पैसे आते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा.
कैसे चेक करें स्टेट्स?
- अगर आप PM किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो पहले से अपना स्टेटस चेक कर लें.
- ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- वहां ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें.
- इससे पता चल जाएगा कि आपकी किस्त तैयार है या नहीं.
कैसे निकालें पीएम किसान योजना के पैसे?
पैसे खाते में आने के बाद निकालने का तरीका भी आसान है. आप सीधे बैंक से निकाल सकते हैं. अगर बैंक दूर है या कोई समस्या है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), फेयर प्राइस शॉप (FPS), सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) या किसान प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) से मदद ले सकते हैं. DigiPay या DigiPay Lite ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके अलावा सरकार ने eKYC को अनिवार्य किया है, इसलिए अगर आपका eKYC पूरा नहीं हुआ है तो जल्दी करवाना जरूरी है, वरना किस्त अटक सकती है. बैंक खाते में आधार लिंक होना भी जरूरी है. अगर कोई गड़बड़ी है, तो पोर्टल पर जाकर सुधार करवा लीजिए ताकि योजना की किस्त आपको मिल सके.
यह योजना छोटे किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है. आपको बता दें कि इस योजना का लाभ 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक खरीदने या घर के छोटे-मोटे खर्चों में मदद मिलती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.