वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 23 कैरेट जेवराती सोना 1,36,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा, जिससे खरीदारी और महंगी हो जाती है. चांदी के दामों में अचानक आई इस तेजी को लेकर बाजार में कई तरह की चर्चाएं हैं.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से असमंजस की स्थिति
लगातार बढ़ते दामों के कारण ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कई लोग कीमतें और बढ़ने की आशंका से खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो कुछ लोग दाम स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं. सर्राफा बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही रुझान बना रहा, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम और ऊपर जा सकते हैं.
जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की बढ़ती मांग इसका मुख्य कारण है. इंडस्ट्री में चांदी का उपयोग तेजी से बढ़ा है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में. इसी वजह से वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग बढ़ी है और उसका असर सीधे घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है. इस हफ्ते चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.