Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को जहां चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. इससे बाजार में ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को शुद्ध चांदी के दाम में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते शुद्ध चांदी की कीमत 2,60,450 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2,59,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.
दूसरी ओर सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,300 रुपये रहा, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 1,51,000 रुपये दर्ज की गई. इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,715 रुपये रही. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा. अगर एक दिन पहले यानी गुरुवार के भाव की बात करें तो गुरुवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत 2,59,000 रुपये प्रति किलो थी. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,750 रुपये दर्ज की गई थी. ऐसे में शुक्रवार को चांदी महंगी हुई है जबकि सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के अलग-अलग भाव देखने को मिले. जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,000 रुपये रहा. जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,500 रुपये दर्ज की गई.वहीं उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,63,800 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,000 रुपये रहा. इसके अलावा कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत 2,64,500 रुपये रही और 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,900 रुपये दर्ज किया गया.वहीं अजमेर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,63,900 रुपये रही, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,000 रुपये दर्ज की गई.
कीमतों में उतर-चढ़ाव से ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान
उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवत आंचलिया का कहना है कि पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता नहीं बन पा रही है. कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक और व्यापारी दोनों ही परेशान हैं. उन्होंने बताया कि इस समय सर्राफा व्यापारी हल्की ज्वेलरी तैयार कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को उनके बजट के अनुसार विकल्प मिल सके और बाजार में व्यापार भी चलता रहे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.