IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने मई-जून 2026 के लिए एक खास भारत गौरव ट्रेन पैकेज शुरू किया है, जिसमें श्रद्धालु देश के 7 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे. यह यात्रा 28 मई, 2026 से शुरू होगी.
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
IRCTC Tour Package: भगवान शिव के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप इस साल गर्मियों की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ’07 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ पैकेज की घोषणा की है. यह यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं को देश के 7 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा.
यह 12 दिनों और 11 रातें की यात्रा है, जो 28 मई 2026 से शुरू होगी. यह पैकेज दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली पर ही खत्म होगा. इसमें ट्रेन से सफर, बस से लोकल घूमना, अच्छे होटल में ठहरना, शाकाहारी भोजन और गाइड की सुविधा सब शामिल है. ट्रेन में कुल 740 सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच शामिल हैं.
आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा “07 ज्योतिर्लिंग यात्रा” का संचालन किया जा रहा है।
यह 11 रात / 12 दिनों की पावन आध्यात्मिक यात्रा दिल्ली सफदरजंग से आरंभ होगी।
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) March 6, 2026