Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी सस्ते हो गए. चांदी के दाम में करीब 4 हजार रुपये की गिरावट आई, जबकि सोने की कीमत में लगभग 600 रुपये की कमी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 1 लाख 57 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख 59 हजार 100 रुपये प्रति किलो रही. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा में भी भाव में हल्का अंतर देखने को मिला. व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है.
गोल्ड प्राइज
गुरुवार को सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी स्थानीय भाव के अनुसार, चांदी की कीमत 2 लाख 59 हजार 100 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार 300 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा सोना जेवराती 23 कैरेट की कीमत 1 लाख 51 हजार 440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
कीमत में गिरावट आने से बाजार में लौट सकती है रौनक
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर देश के बाजारों पर पड़ रहा है. यही कारण है कि स्थानीय स्तर पर भी भाव में बदलाव हो रहा है. उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलित ने बताया कि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी आई थी, जिससे बाजार की रौनक कम हो गई थी. महंगे दामों के कारण ग्राहक खरीदारी करने से बच रहे थे और इसका असर व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा था.
उन्होंने बताया कि गुरुवार को कीमतों में आई गिरावट से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में थोड़ी रौनक लौट सकती है. हालांकि अभी भी ग्राहक बड़ी खरीदारी करने से पहले बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में कीमतों में स्थिरता बनी रहती है तो शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में बाजार में फिर से अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है. फिलहाल व्यापारी और ग्राहक दोनों ही अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.