सोने की कीमतों में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ. 24 कैरेट सोना ₹1,42,020 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोना ₹1,36,510 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,30,825 प्रति 10 ग्राम रहे. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी. पिछले दिन रविवार को सोने में ₹1200 और चांदी में ₹2600 की तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद सोमवार को बाजार ने कुछ हद तक ब्रेक लिया और भाव स्थिर रहे.सर्राफा बाजार में इसे सामान्य उतार-चढ़ाव का हिस्सा माना जा रहा है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
बाजार में स्थिरता आने से ग्राहकों ने ली राहत की सांस
सर्राफा व्यवसायी राजेंद्र पोरवाल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से फिलहाल कोई नया बड़ा संकेत नहीं मिला है, जिस वजह से स्थानीय बाजार में दाम स्थिर बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि डॉलर की चाल, वैश्विक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर आगे की कीमतें निर्भर करेंगी. बाजार में स्थिरता आने से जहां आम ग्राहकों ने राहत की सांस ली है, वहीं कई लोग अब आगे की कीमतों को देखते हुए खरीदारी की योजना बना रहे हैं.आने वाले दिनों में बाजार किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.