IPO This Week- इस सप्ताह चार आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे. इनमें एक मेनबोर्ड जबकि तीन एसएमई सेगमेंट के हैं. इसके अलावा पहले से खुले दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका भी निवेशकों को मिलेगा.
शैडोफॉक्स टेक आईपीओ के माध्यम से कंपनी 1,907 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह इश्यू 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 118-124 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है. कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसके अलावा, Flipkart, Qualcomm और Mirae Asset जैसे दिग्गज निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 907.2 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे.
SME सेगमेंट में तीन आईपीओ आएंगे
छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के क्षेत्र में भी तीन महत्वपूर्ण कंपनियां अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं:-
- Digilogic Systems: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर को टेस्ट सॉल्यूशंस देने वाली यह कंपनी 20-22 जनवरी के बीच अपना आईपीओ लाएगी. 104 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी 81 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.
- केआरएम आयुर्वेदा: अस्पतालों और क्लीनिकों का नेटवर्क चलाने वाली यह कंपनी 21-23 जनवरी के दौरान 77.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसका प्राइस बैंड 135 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.
- Shayona Engineering: यह प्रिसिजन कास्टिंग कंपनी 22 जनवरी को अपना इश्यू लॉन्च करेगी, जो 27 जनवरी तक चलेगा. 144 रुपये के प्राइस बैंड के साथ कंपनी 15 करोड़ रुपये जुटाएगी.
इन आईपीओ में भी पैसा लगाने का मिलेगा मौका
बाजार में पहले से ही दो आईपीओ खुले हुए हैं, जिनमें पैसा लगाने का मौका इस स्पताह मिलेगा. आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ 19 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है और अब तक इसे 52 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. Aritas Vinyl का 38 करोड़ रुपये का इश्यू 20 जनवरी को बंद होगा. यह अब तक 44 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है.
9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
इस सप्ताह निवेशकों को लिस्टिंग के मोर्चे पर भी काफी मुनाफा होने की उम्मीद है. कुल 9 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी ट्रेडिंग शुरू करेंगी. इनमें भारत कुकिंग कोल और अमागी मीडिया लैब्स मेनबोर्ड से हैं जबकि एसएमई सेगमेंट से Defrail Technologies और अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स आईपीओ 9 जनवरी को लिस्ट होंगे. इसके बाद 21 जनवरी को नर्मदेश ब्रास, इंडो एसएमसी और GRE Renew Enertech की एंट्री होगी. सप्ताह के अंत में Armour Security और Aritas Vinyl भी बाजार में कदम रखेंगी.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.