चांदी के विपरीत सोने की कीमतों में बुधवार को स्थिरता देखी गई. 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,40,220 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. वहीं जेवराती सोने (23 कैरेट) की कीमत ₹1,34,600 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. हालांकि कीमतें स्थिर हैं. लेकिन इनका स्तर इतना ऊंचा है कि आम मध्यमवर्गीय परिवार के लिए खरीदारी करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. शादी-ब्याह के सीजन के बावजूद शोरूम्स में ग्राहकों की चहल-पहल कम नजर आ रही है.
शहरवार भावों का विश्लेषण
राजस्थान के प्रमुख शहरों में बुधवार को सराफा भाव अलग-अलग दर्ज किए गए. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,49,950 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,40,820 प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में चांदी ₹2,49,900 और 24 कैरेट सोना ₹1,40,100 के भाव पर बिका. वहीं कोटा में चांदी ₹2,49,200 और उदयपुर में ₹2,49,150 प्रति किलो रही. उदयपुर में 22 कैरेट सोना ₹1,29,000 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है. स्थानीय करों और ट्रांसपोर्टेशन के चलते अलग-अलग शहरों के भाव में मामूली अंतर देखा जा रहा है.
व्यापारियों की चिंता और बाजार का हाल
बढ़ते दामों ने सराफा व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. वेडिंग सीजन होने के बावजूद बाजारों में वह रौनक नहीं है जो पिछले वर्षों में देखी जाती थी. कारोबारियों का कहना है कि पहले ग्राहक छोटे-मोटे गहने या चांदी के सिक्के आसानी से खरीद लेते थे. लेकिन अब बढ़े हुए दामों के कारण लोग केवल भाव पूछकर वापस लौट रहे हैं. ग्राहकों का रुझान केवल अत्यंत आवश्यक खरीदारी तक ही सीमित रह गया है. व्यापारियों को डर है कि यदि कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं. तो इस सीजन में टर्नओवर पर भारी गिरावट आ सकती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.