Stock Market Today : इस विशेष सत्र के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीएसई और एनएसई के टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच करना है. बाजार में कभी-कभी भारी ट्रैफिक या तकनीकी खराबी के कारण ट्रेडिंग रुकने का जोखिम रहता है. ऐसे में यह मॉक ड्रिल यह सुनिश्चित करती है कि सिस्टम अत्यधिक दबाव में भी सुचारू रूप से काम करे.
आज का सत्र केवल एक टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेशन होगा.
इस विशेष सत्र के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीएसई और एनएसई के टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच करना है. बाजार में कभी-कभी भारी ट्रैफिक या तकनीकी खराबी के कारण ट्रेडिंग रुकने का जोखिम रहता है. ऐसे में यह मॉक ड्रिल यह सुनिश्चित करती है कि सिस्टम अत्यधिक दबाव में भी सुचारू रूप से काम करे. आज ड्रिल एक्सचेंज की प्राइमरी साइट के साथ डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर भी की जाएगी. इसका मकसद यह देखना है कि यदि मुख्य सर्वर किसी आपात स्थिति में फेल हो जाता है तो क्या बैकअप सिस्टम तुरंत मोर्चा संभालने के लिए तैयार है.
क्या निवेशक खरीद पाएंगे शेयर?
आम निवेशकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या आज के सौदों से उनके बैंक बैलेंस या पोर्टफोलियो पर असर पड़ेगा? इसका जवाब है बिल्कुल नहीं. यह केवल एक टेस्टिंग और ट्रेनिंग सत्र है. इस दौरान किए गए किसी भी सौदे का आपके वास्तविक पोर्टफोलियो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसमें असली पैसों का लेनदेन नहीं होगा और न ही कोई मार्जिन लगेगा. यह पूरी प्रक्रिया नॉन-बाइंडिंग है. यह केवल सिस्टम की प्रतिक्रिया देखने के लिए बनाया गया एक कृत्रिम वातावरण होगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.