Crude Oil Price : ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकी ने सबकी नींद उड़ा दी है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवागमन जल्द सामान्य न हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें अनियंत्रित स्तर तक जा सकती हैं.
ख़बरें फटाफट
तेल की कीमतों में इस वृद्धि ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने ‘स्टैगफ्लेशन’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है.
नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान युद्ध थमने की कोई संभावना नजर न आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से $100 प्रति बैरल को पार कर गई. कच्चे तेल की कीमत के फिर से तेजी पकड़ने और आपूर्ति में संभावित बाधाओं के कारण अमेरिकी शेयर गिर गए. शुक्रवार केा इंट्राडे में एक समय ब्रेंट क्रूड $100 से नीचे फिसला था, जिससे इक्विटी बाजारों में राहत की उम्मीद जगी थी. लेकिन यह खुशी क्षणभंगुर साबित हुई. जैसे ही कीमतें दोबारा $100 के ऊपर निकलीं, बाजारों में बिकवाली का दौर शुरू हो गया. डॉव जोंस 0.3% गिरकर 46,558.47 पर बंद हुआ तो S&P 500: 0.6% गिरकर 6,632.19 पर बंद हुआ.