Sundar Pichai Salary : गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने सुंदर पिचाई को भारी-भरकम सैलरी पैकेज दिया है. पिचाई ने 2015 में गूगल की कमान संभाली थी और इसे ऊंचाईयेां पर पहुंचाया है.
अगस्त 2015 में सुंदर पिचाई ने गूगल की कमान संभाली थी.
सुंदर पिचाई की सैलरी का सबसे बड़ा हिस्सा ‘परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स’ (PSUs) के रूप में है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 126 मिलियन डॉलर है. अगर गूगल के शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हैं और S&P 100 इंडेक्स के मुकाबले बेहतर रिटर्न देते हैं, तो यह रकम दोगुनी होकर 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. वहीं, अगर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो इसकी वैल्यू शून्य भी हो सकती है. यह पिचाई की काबिलियत पर कंपनी का सबसे बड़ा जुआ है.
हर महीने फिक्स्ड सैलरी
अगले तीन वर्षों तक पिचाई को हर महीने 84 मिलियन डॉलर के ‘प्रतिबंधित स्टॉक’ (Restricted Stock) मिलेंगे. यानी बिना किसी अतिरिक्त शर्त के उन्हें कंपनी के शेयर मिलते रहेंगे. इसके साथ ही, उनकी फिक्स्ड सालाना सैलरी 20 लाख डॉलर (करीब 16.5 करोड़ रुपये) तय की गई है, जो इस पूरे पैकेज का सबसे छोटा हिस्सा है. गूगल ने पहली बार 350 मिलियन डॉलर के नए स्टॉक इंसेंटिव्स जोड़े हैं, जो भविष्य की तकनीक से जुड़े हैं.
Waymo (बिना ड्राइवर वाली कार) प्रोजेक्ट के लिए 130 मिलियन डॉलर के शेयर तो विंग एविएशन के लिए 45 मिलियन डॉलर के शेयर पिचाई को दिए गए हैं. अगर ये दोनों प्रोजेक्ट सफल होते हैं, तो ये शेयर 200% तक का रिटर्न दे सकते हैं. अल्फाबेट के बोर्ड का मानना है कि पिचाई ही वो शख्स हैं जो भविष्य की इन बड़ी तकनीकी चुनौतियों को हकीकत में बदल सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.