टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एएमडी (AMD) ने एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है. दोनों कंपनियां इंडस्ट्री स्पेसिफिक एआई और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को को डेवलप करेंगी, जिसमें हाइब्रिड क्लाउड, एज कंप्यूटिंग और एआई पावर्ड डिजिटल वर्कप्लेस पर फोकस रहेगा. इस सहयोग से टीसीएस को अपने एआई बिजनेस को तेजी से स्केल करने में मदद मिलेगी, जबकि एएमडी को एंटरप्राइज एआई मार्केट में अपनी चिप और कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस की मजबूत एंट्री मिलेगी.
एआई की बढ़ती डिमांड के बीच दोनों कंपनियां हाइब्रिड क्लाउड और एज एनवायरनमेंट्स को मॉडर्नाइज करने पर फोकस करेंगी. इसके साथ एआई पावर्ड डिजिटल वर्कप्लेस सॉल्यूशंस और क्लाउड टू एज वर्कलोड्स में इनोवेशन को तेज करने की रणनीति तैयार की गई है. यह पार्टनरशिप एंटरप्राइज एआई एडॉप्शन को एक्सपेरिमेंटेशन स्टेज से निकालकर फुल स्केल डिप्लॉयमेंट तक ले जाने का रोडमैप तैयार करेगी.
एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में एएमडी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका
इस साझेदारी के तहत एएमडी (AMD) की राइजन सीपीयू बेस्ड क्लाइंट सॉल्यूशंस को वर्कप्लेस ट्रांसफॉर्मेशन में इस्तेमाल किया जाएगा. डेटा सेंटर मॉडर्नाइजेशन के लिए एएमडी एपिक सीपीयू, इंस्टिंक्ट जीपीयू और एआई एक्सेलरेटर्स को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा एएमडी का एम्बेडेड कंप्यूटिंग पोर्टफोलियो जैसे एडाप्टिव एसओसी और एफपीजीए को एज कंप्यूटिंग और इंडस्ट्रियल डिजिटलाइजेशन में जोड़ा जाएगा.
वर्कफोर्स अपस्किलिंग और स्पेशलाइज्ड टैलेंट पर जोर
टीसीएस (TCS) अपनी वर्कफोर्स को एएमडी की लेटेस्ट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स पर अपस्किल और सर्टिफाई करेगी. दोनों कंपनियां जॉइंट इन्वेस्टमेंट के जरिए स्पेशलाइज्ड एआई टैलेंट पूल भी तैयार करेंगी. इसके साथ लाइफ साइंसेज में ड्रग डिस्कवरी, मैन्युफैक्चरिंग में स्मार्ट फैक्ट्री और बैंकिंग में इंटेलिजेंट रिस्क मैनेजमेंट के लिए सेक्टर स्पेसिफिक जेनएआई फ्रेमवर्क्स डेवलप किए जाएंगे.
टॉप लीडरशिप के बयान
एएमडी (AMD) की चेयर और सीईओ लिसा सू (Lisa Su) ने कहा कि एआई की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के नए स्केल और इंडस्ट्री में डीप कोलैबोरेशन की जरूरत है. उनके मुताबिक टीसीएस के साथ यह साझेदारी एआई इनोवेशन को सीधे बिजनेस ग्रोथ में बदलने में मदद करेगी. बता दें कि लिसा सू और एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं. एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर मानी जाती है.
टीसीएस (TCS) के सीईओ के कृष्णिवासन (K Krithivasan) ने कहा कि एएमडी के साथ यह सहयोग एंटरप्राइज एआई को बड़े स्तर पर स्केल करने की दिशा में अहम कदम है. उन्होंने कहा कि इससे क्लाइंट्स को एआई एक्सपेरिमेंटेशन से आगे बढ़कर फुल डिप्लॉयमेंट तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
मार्केट पर असर और टीसीएस की एआई ग्रोथ
घोषणा के बाद टीसीएस (TCS) का शेयर करीब 3214 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता दिखा और दिन की शुरुआत से इसमें तेजी दर्ज की गई. कंपनी का एआई से एनुअलाइज्ड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच चुका है, जो कुल रेवेन्यू का करीब पांच प्रतिशत है. एआई बिजनेस में सीक्वेंशियल ग्रोथ सोलह प्रतिशत से ज्यादा और सालाना आधार पर करीब अड़तीस प्रतिशत रही है. न्यू एज सर्विसेज से एनुअलाइज्ड रेवेन्यू ग्यारह बिलियन डॉलर के आसपास रहने का अनुमान है.
क्यों यह पार्टनरशिप अहम मानी जा रही है
टीसीएस (TCS) भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी है और एएमडी (AMD) एआई चिप्स के क्षेत्र में एनवीडिया का प्रमुख कॉम्पिटिटर माना जाता है. इस साझेदारी से दोनों कंपनियां एंटरप्राइज एआई मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करेंगी. क्लाइंट्स को हाई परफॉर्मेंस एआई सॉल्यूशंस, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री रेडी जेनएआई प्लेटफॉर्म्स मिलेंगे. एआई रेस में यह गठजोड़ आने वाले समय में टीसीएस और एएमडी दोनों के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.