यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिकी टैरिफ और अलग-अलग देश के बीच युद्ध के कारण दुनिया अस्थिरता का सामना कर रही है. इस बैठक की थीम ‘ए स्प्रिट ऑफ डायलॉग’ रखा गया है, जो कि दिखाता है कि इस बैठक का फोकस बंटे हुए विश्व के बीच दोबारा से कॉरपोरेशन बढ़ाने पर है.
बैठक में 400 से ज्यादा राजनेता हिस्सा ले रहे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष की बैठक में रिकॉर्ड लेवल की राजनीतिक भागीदारी देखने को मिलेगी. लगभग 400 टॉप राजनीतिक हस्तियां, जिनमें लगभग 65 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख एवं जी7 के छह नेता शामिल हैं, भाग लेने के लिए तैयार हैं. इस बैठक में 400 से ज्यादा राजनेता हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कम से कम 64 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख शामिल हैं. इस साल WEF की सालाना बैठक में 3,000 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिलेगी. इनमें 1,700 से ज्यादा सीईओ शामिल होंगे. इसके अलावा 30 से ज्यादा विदेश मंत्री, 60 से ज्यादा वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक गवर्नर और 30 से ज्यादा ट्रेड मिनिस्टर भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे.
कौन-कौन से ग्लोबल दिग्गज हो रहे हैं शामिल
डब्ल्यूईएफ के अनुसार, इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित कई बड़े लीडर्स शामिल होंगे. करीब 1,700 बिजनेस लीडर्स में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, पलान्टिर के सीईओ एलेक्स कार्प और ओपनएआई की सीएफओ सारा फ्रायर शामिल हैं.
कौन-कौन भारतीय दिग्गज हो रहे हैं शामिल
मनीकंट्रोल के मुताबिक, भारत से 4 केंद्रीय मंत्रियों के साथ 6 मुख्यमंत्रियों के भी दावोस पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा, देश के 100 से ज्यादा टॉप सीईओ भी इस बैठक में शामिल होंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी ‘अलायंस फॉर ग्लोबल गुड: जेंडर इक्विटी एंड इक्वालिटी’ की फाउंडर और चेयरपर्सन के रूप में वहां उपस्थित रहेंगी; यह अलायंस कुछ साल पहले दावोस में ही शुरू हुआ था. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के भी इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. भारत के बिजनेस लीडर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी, टाटा ग्रुप के एन. चंद्रशेखरन, बजाज ग्रुप के संजीव बजाज, जुबिलेंट भारतिया ग्रुप के हरि एस. भरतिया और टीवीएस मोटर्स के सुदर्शन वेणु दावोस में मौजूद रहेंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.