Gold-Silver and China : दुनिया जहां सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से परेशान है. भारत जैसे बड़े खरीदार ने भी हाथ रोक लिए, वहीं चीन में अब भी ताबड़तोड़ खरीदारी चल रही. आखिर इसके पीछे चीन की मंशा क्या है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर बताया कि भारत में इस हफ्ते सोने की मांग कम रही, क्योंकि कीमतें फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. भारी कीमतों से रिटेल खरीदारी फीकी पड़ गई, जबकि चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मांग जोर पकड़ रही है और सोना प्रीमियम पर ट्रेड हुआ. भारतीय डीलर्स ने इस हफ्ते घरेलू कीमतों पर 12 डॉलर प्रति औंस तक की छूट दी, जिसमें 6% इम्पोर्ट और 3% सेल्स टैक्स शामिल है, जबकि पिछले हफ्ते 6 डॉलर तक का प्रीमियम था. इसका मतलब है कि छूट के बावजूद यहां लोग सोने-चांदी से दूरी बना रहे.
कीमतों घटा दी घरेलू मांग
अम्रपाली ग्रुप गुजरात के सीईओ चिराग ठक्कर ने कहा कि अभी मांग नहीं है क्योंकि कीमतें लगातार नई ऊंचाई छू रही हैं. मुंबई के निजी बैंक के बुलियन डीलर ने कहा कि अधिकतर खरीदारी सिर्फ गोल्ड ETF में हो रही है, सिक्कों और बार में थोड़ी रुचि है. ज्वेलरी की मांग लगभग खत्म है. दूसरी तरफ, चीन में इस हफ्ते सोना ग्लोबल बेंचमार्क स्पॉट प्राइस पर 12 डॉलर की छूट से लेकर 3 डॉलर के प्रीमियम तक ट्रेड हुआ. पिछले हफ्ते यह प्रीमियम 21 डॉलर तक था.
चीन में क्यों बढ़ रही खरीदारी
स्वतंत्र विश्लेषक रॉस नॉर्मन का कहना है कि चीन में न्यू ईयर आ रहा है और रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद सोना मामूली प्रीमियम पर है, जबकि आमतौर पर एशियाई मांग कीमतों के प्रति संवेदनशील होती है और रिकॉर्ड हाई पर फिजिकल खरीदारी कम हो जाती है. इसका मतलब है कि चीन में ठीक इसका उल्टा हो रहा है. इसकी दो वजहें हैं, एक तो चीन दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा निर्यातक है और वह इस पर पूरा कंट्रोल पाना चाहता है. यही वजह है कि चीन ने 1 जनवरी से अपने सभी निर्यातकों से कहा है कि एक आना चांदी भी बाहर भेजनी है तो पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी.
ग्लोबल मार्केट में भी उथल-पुथल
सिंगापुर में सोना 0.20 डॉलर की छूट से लेकर 2 डॉलर के प्रीमियम तक बिका. हांगकांग में सोना बराबर से लेकर 4 डॉलर के प्रीमियम पर ट्रेड हुआ, जबकि जापान में 6 डॉलर की छूट से लेकर 1 डॉलर के प्रीमियम पर, जो पिछले हफ्ते जैसा ही था. इंटरनेशनल बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड प्राइस इस हफ्ते रिकॉर्ड हाई 4,642.72 डॉलर/औंस पर पहुंचने के बाद साप्ताहिक बढ़त की ओर जा रही थी. नॉर्मन ने कहा कि मार्केट फिजिकल और रिटेल दोनों नजरिए से गर्म है, चाहे बात चीन की हो, यूरोप की या ऑस्ट्रेलिया की.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.