एलन मस्क अपने प्लेटफॉर्म X को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखना चाहते. अब इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी अगले महीने से नई पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसके जरिए यूजर उसी ऐप के अंदर पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे.
एलन मस्क ने X.com पर इसकी जानकारी दी.
यह कदम मस्क के उस बड़े प्लान का हिस्सा है जिसमें वह X को केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक ऐसा डिजिटल मंच बनाना चाहते हैं जहां कई तरह की सेवाएं एक ही जगह मिलें. कंपनी का मानना है कि अगर लोगों को मैसेजिंग, कंटेंट और पैसे से जुड़े काम एक ही ऐप में मिल जाएं तो उनका अनुभव काफी आसान हो सकता है.
किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं
नई पेमेंट सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर को पैसे भेजने या भुगतान करने के लिए अलग ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिस तरह लोग अभी उसी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं, वीडियो देखते हैं और मैसेज भेजते हैं, उसी तरह भविष्य में वे पैसे भी ट्रांसफर कर सकेंगे. कंपनी इसे अपने मौजूदा सिस्टम के साथ जोड़कर काम करेगी ताकि यूजर के लिए इस्तेमाल करना आसान रहे.
𝕏 Money early public access will launch next month
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.