मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार 27 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंकर गिरकर 81,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा कि गिरावट है। ये 24,950 के स्तर पर है। आज ऑटो और मीडिया इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट है। मेटल इंडेक्स में 1.50% की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.93% बढ़कर 5045 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.41% चढ़कर 53,099 पर है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.07% चढ़कर 27,050 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43% बढ़कर 4,130 पर है।
- 26 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.64% बढ़कर 49,412, नैस्डेक इंडेक्स 0.43% और S&P 500 0.50% चढ़कर बंद हुआ।
23 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,191 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 3,191 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,173 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शेयर मार्केट में शुक्रवार यानी 23 जनवरी को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.