लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस बॉरोअर की मौत की स्थिति में बचा हुआ कर्ज चुकाकर परिवार को फाइनेंशियल बोझ से बचाता है. यह बड़े और लंबे समय वाले लोन के लिए बेहतर है, लेकिन अगर आपके पास पहले से पर्याप्त ‘टर्म इंश्योरेंस’ है, तो यह अतिरिक्त खर्च हो सकता है.
कर्ज के बोझ से परिवार को बचाएगा लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस
कैसे काम करता है लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस?
अगर लोन चुकाने के दौरान उधार लेने वाले आदमी की मौत हो जाती है, तो लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस कंपनी बचा हुआ सारा लोन बैंक को चुका देती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि परिवार पर ईएमआई का बोझ नहीं पड़ता और घर या संपत्ति उनके पास सुरक्षित रहती है.
किन लोगों के लिए यह फायदेमंद है?
- बड़े और लंबे लोन के लिए: अगर आपने 20-25 साल के लिए होम लोन लिया है, तो यह पॉलिसी एक सुरक्षा नेट की तरह काम करती है.
- जिनके पास लाइफ इंश्योरेंस नहीं है: अगर आपने पहले से कोई टर्म इंश्योरेंस नहीं ले रखा है, तो लोन के साथ यह पॉलिसी लेना समझदारी हो सकती है.
कब जेब पर पड़ सकता है भारी?
इस पॉलिसी की एक खास बात यह है कि जैसे-जैसे आपका लोन कम होता जाता है, बीमा का कवर भी कम होता जाता है. बैंक अक्सर इसके प्रीमियम को आपके लोन की रकम में ही जोड़ देते हैं. इसका मतलब है कि आप उस प्रीमियम पर भी सालों तक ब्याज चुकाते हैं, जो इसे महंगा बना सकता है.
अंतिम फैसला कैसे लें?
अगर आपके पास पहले से ही एक अच्छी राशि वाला टर्म इंश्योरेंस है, तो शायद आपको अलग से लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस की जरूरत न पड़े. टर्म प्लान का पैसा आपके परिवार को मिलता है, जिससे वे लोन भी चुका सकते हैं और घर के दूसरे खर्च भी चला सकते हैं. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि आपका लोन पूरी तरह से अलग सुरक्षित रहे, तो आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.