अगर आपके पास सिर्फ 5,000 रुपये बच रहे हैं और आप सोच रहे हैं कि तुरंत SIP शुरू कर दें, तो जरा ठहरिए. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेश से पहले इमरजेंसी फंड बनाना ज्यादा जरूरी है.
AI Generated Image.
इंडियाटुडे से बात करते हुए सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर रितेश सभरवाल का कहना है कि बिना सेफ्टी नेट के निवेश करना बड़ी गलती है. उनके मुताबिक, जो लोग इमरजेंसी फंड बनाए बिना SIP शुरू करते हैं, उनमें से करीब 70% दो साल के भीतर अपनी SIP बंद कर देते हैं. वहीं जिनके पास पहले से सुरक्षा फंड होता है, उनमें से 85% लोग 5 साल से ज्यादा समय तक निवेश जारी रखते हैं.
इमरजेंसी फंड क्यों जरूरी?
फिनएज के को-फाउंडर और सीओओ मयंक भटनागर बताते हैं कि इमरजेंसी फंड खुद में एक लक्ष्य है. खासकर उन लोगों के लिए जिनकी आय नियमित नहीं है या जिन पर परिवार की जिम्मेदारी है, पहले एक मजबूत नकद सुरक्षा बनाना जरूरी है. आसान भाषा में समझें तो SIP लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का जरिया है, न कि अचानक आने वाले खर्चों के लिए. अगर कल ही पैसों की जरूरत पड़ जाए तो निवेश तोड़ना नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन इमरजेंसी फंड तुरंत मदद करता है.
कितना इमरजेंसी फंड बनाएं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम से कम 6 से 12 महीने के जरूरी खर्च के बराबर रकम अलग रखनी चाहिए. यह रकम आपकी नौकरी की स्टेबिलिटी और परिवार की जिम्मेदारियों पर निर्भर करती है. यह पैसा सिर्फ सेविंग अकाउंट में रखने की जरूरत नहीं है. आप कम रिस्क वाले ऑप्शन जैसे लिक्विड फंड या अल्ट्रा-शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में भी रख सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाल सकें.
क्या करें अगर सिर्फ 5,000 रुपये हैं?
अगर आपके पास फिलहाल सिर्फ 5,000 रुपये हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है पहले एक छोटा इमरजेंसी फंड बनाना शुरू करें. चाहें तो छोटी रकम से SIP भी साथ में शुरू कर सकते हैं, लेकिन प्रायोरिटी सुरक्षा को दें. टैक्स एक्सपर्ट गौरव मखीजानी का कहना है कि पहले कम रिस्क वाले इंस्ट्रूमेंट से फाइनेंशियल बेस मजबूत करें, फिर धीरे-धीरे म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश ऑप्शन की ओर बढ़ें.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.