Fake Property Check: गुरुग्राम पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है. ध्रुव पर एक ही फ्लोर को 25 लोगों को बेचने का आरोप है. अगर आप धोखाधड़ी से बचना चाहतें हैं तो फ्लैट खरीदने से पहले रजिस्ट्री चेक करना बेहद जरूरी है.
ध्रुव दत्त शर्मा पर 1 फ्लोर को 25 लोगों को बेचने का आरोप
Fake Property Check: हाल ही में गुरुग्राम पुलिस ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 32nd एवेन्यू (32nd Avenue) के फाउंडर, सीईओ और एमडी ध्रुव दत्त शर्मा को करीब 500 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ध्रुव पर आरोप है कि उन्होंने एक ही कमर्शियल बिल्डिंग के एक फ्लोर को 25 से ज्यादा लोगों को बेच दिया. अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए.
हाल के सालों में जमीन और फ्लैट की धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं. कभी-कभी एक ही फ्लैट या फ्लोर कई लोगों को बेच दिया जाता है. ऐसे में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन और कानूनी रिकॉर्ड चेक करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानें कि कैसे आप फ्लैट या जमीन की रजिस्ट्री सही तरीके से चेक कर सकते हैं.
रजिस्ट्री असली है या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो यह जरूरी है कि रजिस्ट्री असली है या नहीं, इसे पहले चेक करें.
अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
जैसे उत्तर प्रदेश के लिए igrsup.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर Registry Search या संपत्ति विवरण वाला ऑप्शन चुनें.
अब कुछ बेसिक जानकारी भरें- रजिस्ट्री नंबर, मालिक का नाम, गाटा/प्लॉट नंबर, जिला और रजिस्ट्री की तारीख
सर्च बटन दबाएं. स्क्रीन पर आपकी प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी आ जाएगी, जैसे मालिक का नाम, स्टाम्प ड्यूटी, तारीख और रजिस्ट्रार ऑफिस का नाम.
इन डिटेल्स को अपने रजिस्ट्री डॉक्यूमेंट से मिलाएं. अगर नाम, तारीख और सिग्नेचर मैच कर रहे हैं तो रजिस्ट्री असली है.
क्या करें अगर रजिस्ट्री नहीं मिली?- अगर वेबसाइट पर Record Not Found या Invalid Entry दिखे, तो रजिस्ट्री फर्जी या अधूरी हो सकती है. ऐसे में अपने जिले के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाएं और रजिस्ट्री बुक में चेक कराएं.
प्रॉपर्टी पर कोई पुराना केस, कर्ज या विवाद तो नहीं, इसके लिए Encumbrance Certificate (EC) बनवाएं.
पुरानी रजिस्ट्री होने पर दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन रिकॉर्ड भी देखें.
RERA पर प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन चेक करना बेहद आसान
स्टेप 1: सबसे पहले अपने राज्य के RERA पोर्टल पर जाए. उदाहरण के लिए- महाराष्ट्र के लिए maharera.maharashtra.gov.in, दिल्ली के लिए rera.delhi.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: पोर्टल पर Registered Projects वाला ऑप्शन खोजें और उस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब प्रोजेक्ट का नाम, बिल्डर का नाम या लोकेशन डालकर सर्च करें.
स्टेप 4: बस! आपको प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
About the Author
विनय कुमार झाप्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें