होली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का ये अपडेटेड शेड्यूल जरूर जान लें. कहीं ऐसा न हो कि आपको बिना यात्रा के मेट्रो स्टेशनों से लौटना पड़े. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार होली के दिन 4 मार्च 2026 को सभी लाइनें दोपहर को शुरू होंगी, सुबह मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है.
होली पर दिल्ली मेट्रो सेवाओं को लेकर डीएमआरसी ने नया अपडेट जारी किया है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से इस दौरान बताया गया कि होली पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी. इस दिन सुबह से मेट्रो नहीं चलेगी. होली के दिन यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को, दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली मेट्रो की किसी भी लाइन पर मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी. इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है।
4 मार्च को सभी लाइनों के अंतिम स्टेशनों (टर्मिनल स्टेशनों) से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य समय के अनुसार चलती रहेंगी. रात में अंतिम ट्रेन के चलने का जो भी समय है वह पहले के शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में कहीं जाने-आने के लिए घर से निकल रहे हैं तो मेट्रो के नए शेड्यूल के अनुसार ही निकलें, नहीं तो मेट्रो स्टेशन के गेट से वापस लौटना पड़ सकता है.
बता दें कि होली की छुट्टी और मेट्रो स्टाफ के भी होली की छुट्टी मनाने के कारण भी इस दिन आधे दिन तक मेट्रो संचालन स्थगित कर दिया जाता है. इसके अलावा होली का हुड़दंग मेट्रो स्टेशन या मेट्रो ट्रेनों तक न पहुंचे इसको भी ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी यह व्यवस्था करती है, ताकि ट्रेनें और परिसर साफ-सुथरा रहे और यात्रियों को कोई परेशानी न हो.
About the Author

प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीनियर हेल्थ रिपोर्टर काम कर रही हैं. इन्हें पिछले 14 साल से फील्ड में रिर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है. इससे पहले ये हिंदुस्तान दिल्ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.