दिल्ली मेट्रो ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है. डीएमआरसी ने छात्रों को मेट्रो में फ्रिस्किंग और टिकट काउंटर पर प्राथमिकता देने की सुविधा दी है, जिससे वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे. जानें विस्तार से…
दिल्ली मेट्रो ने किया छात्रों को सुविधा देने का ऐलान (AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर)
मेट्रो में एंट्री करने के दौरान छात्रों को अपने साथ सीबीएसई का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) रखना है. इसे दिखाने पर विद्यार्थियों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा, बल्कि उन्हें सबसे पहले जांच के लिए बुलाकर प्राथमिकता दी जाएगी और जांच करके फ्री कर दिया जाएगा.
प्रवेश पत्र दिखाने वाले विद्यार्थियों को टिकट ऑपरेटिंग मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (सीसी) केंद्रों से टिकट खरीदते समय भी प्राथमिकता दी जाएगी. अगर कोई छात्र अपना स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कराना चाहता है तो वह प्रवेश कार्ड दिखाकर सबसे पहले कार्ड रीचार्ज करा सकता है. इन नियमों को लेकर मेट्रो स्टेशनों पर विशेष केंद्रीकृत घोषणाएं भी की जाएंगी, ताकि अन्य यात्री इन नियमों का सम्मान करें और छात्रों को इस सुविधा का लाभ उठाने दें.
बता दें कि सीबीएसई की ओर से कक्षा X और XII की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जा रही हैं. इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं. बोर्ड परीक्षाओं के दौरान हजारों की संख्या में विद्यार्थी मेट्रो ट्रेनों से एक्जाम सेंटरों तक जाते हैं और आते हैं. छात्रों समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें, इसके लिए मेट्रो ने ये व्यवस्था की है. इससे परीक्षार्थियों को फायदा होगा.
About the Author

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.