Holi Special Trains Updates: बिहार से बाहर जाने वाले यात्रियों के समस्या को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों फेरो को रेलवे ने एक बार फिर से बढ़ा दिया है. बिहार से दिल्ली, पुणे और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का आरा जंक्शन पर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है. होली स्पेशल अब 30 मार्च तक चलेगी.
होली स्पेशल अब 30 मार्च तक चलेगी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक त्योहार के समय बिहार और पूर्वी भारत से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के शहरों में काम या पढ़ाई के लिए जाते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है. इसी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार शेखपुरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन अब 16 मार्च से 30 मार्च तक सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी. वहीं वापसी में आनंद विहार से शेखपुरा के बीच भी स्पेशल ट्रेन निर्धारित दिनों में चलेगी.
इन महत्वपूर्ण रूटों पर भी संचालन
इसके अलावा दानापुर से आनंद विहार, दानापुर से बेंगलुरु, पटना से चारलापल्ली और रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे कई महत्वपूर्ण रूटों पर भी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा. इससे बिहार के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के शहरों तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी. रेलवे का कहना है कि होली के समय यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. इसी वजह से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं और कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं ताकि लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके और यात्रा आरामदायक हो. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की टाइमिंग और सीट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें और समय रहते टिकट बुक करा लें.त्योहार के दौरान टिकटों की मांग ज्यादा रहती है .
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.