पंजाब और हरियाणा की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.ट्रैक पर पहले से तय काम को रोक दिया गया है, इस वजह से अवध-असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अब पुराने रूट से जाएंगी. रेलव ने इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है.
26 मार्च से ट्रेनों का रूट बदलने की घोषणा की गयी थी.
उत्तर रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्श्न पर धमतान साहिब और टोहाना स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक स्थगित कर दिया है. ब्लॉक न होने से रेल यातायात पूर तरह सामान्य हो गया है और कई ट्रेनें अब अपने पुरने मार्ग और टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्रिज का यह कार्य अब नए ब्लॉक में पूरा किया जाएगा, फिलहाल यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी.इस वजह ट्रेनों का शेड्यूल जारी कि गया है.
पूरी तरह रद्द रहने वाली गाड़ी संख्या 54044 (हिसार-जींद पैसेंजर) 27 मार्च 2026 को निर्धारित समय पर चलेगी. आंशिक रूप से रद्द ट्रेन 54423 (नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर) 26 मार्च 2026 को पुराने रूट से चलेगी. वहीं 12485 (नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस) 26 मार्च और 12481 (दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी) 27 मार्च को पुराने रूट पर चलेंगी. रीशेड्यूल ट्रेन 54043 (जींद-हिसार पैसेंजर) भी 27 मार्च को समय पर चलेगी. साथ ही, रुककर चलने वाली ट्रेन 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस) 25 मार्च को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली ट्रेन तय समय पर चलेगी.
यह फैसला रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए देने वाला है.रेलवे ने कहा कि ब्रिज का रखरखाव और मजबूती का काम जल्द ही नए शेड्यूल में पूरा किया जाएगा. रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेनों का ा नया शेड्यूल जरूर चेक करें और परेशानी से बचें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.