Adani Total Gas Share : शेयर बाजार आज भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. लेकिन, अडानी टोटल गैस के शेयर आज कुलांचे भर रहे हैं. इंट्राडे में तो यह यह स्टॉक 14 फीसदी तक उछल गया. अडानी टोटल गैस शेयर में क्यों आई तेजी, आइये जानते हैं…
आज इस गैस स्टॉक में जोरदार तेजी आई है.
इस तेजी के पीछे सरकार का एक बड़ा फैसला, कीमतों में वृद्धि और वैश्विक परिस्थितियों का मेल है. सरकार ने नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर जारी किया है. इस आदेश के तहत अब घरेलू पाइप्ड गैस (PNG) और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी जैसे जरूरी क्षेत्रों को गैस आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी. निवेशकों को भरोसा है कि इस प्राथमिकता से अडानी टोटल गैस जैसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों को फायदा होगा.
कीमतों में बढ़ोतरी से कमाई बढ़ने की संभावना
अडानी टोटल गैस के शेयरों में रॉकेट जैसी तेजी की एक बड़ी वजह कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी भी है. वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के बाद कंपनी ने बड़े औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस की कीमतें लगभग तीन गुना बढ़ा दी हैं. औद्योगिक गैस की कीमत जो पहले ₹40 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर थी, उसे बढ़ाकर अब ₹119 कर दिया गया है.
एलएनजी सप्लाई हुई बाधित
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण इस समय दुनिया की लगभग 20% LNG आपूर्ति करने वाला देश कतर भारी संकट से गुजर रहा है. पिछले सप्ताह ईरान के ड्रोन हमले के बाद कतर को अपना ‘रास लफान’ (Ras Laffan) निर्यात केंद्र बंद करना पड़ा. चूंकि भारत अपनी 50% से अधिक LNG जरूरतें कतर से पूरी करता है, इसलिए घरेलू बाजार में गैस की किल्लत की आशंका गहरा गई है. भारत अपनी 190 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (mscmd) की कुल गैस खपत का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.