Katra-Srinagar Special Trains: बर्फबारी के मौसम में कश्मीर घाटी घूमने का मन बना रहे पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है. जम्मू–कश्मीर में खराब मौसम की चेतावनी और जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बार-बार बंद होने की स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटड़ा और श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. आइए जानते हैं इसकी समय सारिणी.
27-28 को चलाई जाएंगी विशेष ट्रेन
जम्मू रेलवे मंडल 27 और 28 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन दोनों दिनों में वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं होने के कारण यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों, खासकर पर्यटकों को घाटी तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो.
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार हो रहा बाधित
बर्फबारी के दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और बर्फ जमने के कारण कई बार बंद हो जाता है. ऐसे में सड़क मार्ग से सफर करने वाले पर्यटक घंटों, कभी-कभी दिनों तक फंसे रहते हैं. फ्लाइट सेवाएं भी खराब मौसम में अक्सर रद्द या विलंबित हो जाती हैं. इन परिस्थितियों में रेल मार्ग पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि पर्यटक बिना चिंता के कश्मीर घाटी पहुंच सकें और वहां की बर्फबारी, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें. इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सर्दियों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
यह है ट्रेनों की समय-सारणी
27 जनवरी (ट्रेन संख्या 04627/04628) ट्रेन संख्या 04627 सुबह 8:10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रवाना होगी. यह ट्रेन 9:56 बजे बनिहाल पहुंचेगी. 9:58 बजे आगे के लिए रवाना होगी. ट्रेन का श्रीनगर में 11:10 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04628 दोपहर 2 बजे श्रीनगर से चलेगी. यह ट्रेन 2:58 बजे बनिहाल पहुंचेगी और 3 बजे प्रस्थान करेगी. कटरा में ट्रेन का आगमन शाम 5 बजे होगा.
28 जनवरी (ट्रेन संख्या 04629/04630)
ट्रेन संख्या 04629 सुबह 10:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रवाना होगी. यह ट्रेन 12:10 बजे बनिहाल पहुंचेगी और 12:12 बजे आगे के लिए चलेगी. श्रीनगर में ट्रेन दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04630 दोपहर 3 बजे श्रीनगर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 3:58 बजे बनिहाल पहुंचेगी और 4 बजे आगे के लिए रवाना होगी. ट्रेन शाम 6 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी. इन ट्रेनों में किराया 720 रुपए से 1300 तक है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.